छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। भगवानपुर में शराब भ_ी के पास कार सवारों को रूकवाकर रुपये की मांग और रुपये नहीं देने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने मारपीट के दौरान गले से सोने का चैन गायब होने की भी जानकारी दी थी।
नमनाकला में सियान सदन के पास रहने वाले आशीष कुमार शर्मा पिता वेद प्रकाश शर्मा 34 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि 21 मई को वह शाम करीब 7.30 बजे अपने दोस्त के साथ अपने कार से भगवानपुर रोड से मनेन्द्रगढ़ रोड की ओर जा रहा था। भगवानपुर दारू भट्ठी रोड के पास अभिषेक सिंह कलचुरी उर्फ बैटुल एवं मो. जावेद सिद्दीकी उर्फ गोरा खान उसे रोके और गाड़ी से उतरने के लिए बोले। जब वह गाड़ी रोककर नीचे उतरा, तो दोनों आरोपी बहुत पैसा कमा रहे हो, ऐश कर रहे हो, कहते हुए पार्टी करने के लिए 5-10 हजार रुपये की मांग करने लगे। जब वह बोला तुम्हें किस बात का पैसा दूंगा, तो दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, मारपीट को आसपास मौजूद लोगों ने शांत कराया। मारपीट में युवक को चोट आई है। घटनास्थल से निकलने के बाद जब वह अपने गले में हाथ फेरा तो 94 ग्राम का सोने का चैन नहीं था। वह पुन: मारपीट के डर से तत्काल सोने का चैन ढूंढने मौके पर नहीं गया, अगले दिन जाकर चैन ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 327, 34 का मामला दर्ज किया है। विवेचना दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अभिषेक सिंह कलचुरी उर्फ बैटुल 38 वर्ष निवासी तिवारी बिल्डिंग के पास केदारपुर व मो. जावेद सिद्दीकी उर्फ गोरा खान 43 वर्ष निवासी मोमिनपुरा पर्राडांड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों नेे मारपीट करना स्वीकार किया लेकिन सोने का चैन के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा व अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक बृजेश राय शामिल रहे।

Categorized in: