अंबिकापुर। मोबाइल नंबर हैक करके विभिन्न मोबाइल नंबर के माध्यम से रिश्तेदारों, परिचितों का पहचान बताकर एक लाख 25 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने संगम चौक, विजय मार्ग निवासी दिक्षा अग्रवाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। हैकर की करतूत से ठगी का शिकार हुए परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ गई है।  
जानकारी के मुताबिक 13 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे विजय मार्ग निवासी दिक्षा अग्रवाल की बहन श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल का मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया और अलग-अलग नंबरों से फोन करके बार कोड के माध्यम से पैसों की मांग करने लगे। हैकर के द्वारा सर्वप्रथम अपने एकाउंट में रुपये कोरियर पहुंचाने के नाम पर लिए गए। हैकर ने एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा था, इसके बाद नंबर को डॉयल करते ही एमएमआइ कोड जनरेट होने का नोटिफिकेशन आया और मोबाइल नंबर के हैक होने का आभास हुआ। इसके बाद हैकर के द्वारा सभी सगे संबंधियों को वाट्सएप मैसेज भेजकर रुपये की मांग करते हुए अपने एकाउंट में पैसे मंगाने लगा। उक्त नंबर किसी अदिब आलम नामक व्यक्ति का होना सामने आया है। हैकर अन्य नंबरों से कॉल करके नेहा कुमारी के नंबर पर भी पैसे डालने के लिए कहा। इसके बाद करीब एक लाख 25 हजार रुपये अलग-अलग सबंधियों ने बताए गए नंबर पर भेज दिए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 का केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: