बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाहरनगर में मतदान करने आए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल ग्रामीणों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार कुसमी ग्राम पंचायत के ग्रामीण मतदान करने जवाहरनगर पोलिंग बूथ क्र. 224 में दोपहर में मतदान करने पहुंचे उसी वक्त पास के एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मधुमखियों के हमले से केंद्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर स्वास्थ्य टीम ने त्वरित इलाज करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल दाखिल कराया। मधुमक्खियों के हमले में 5 ग्रामीण घायल हुए हैं, सभी की हालत प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य बताई जा रही है। कुसमी का यह मतदान केंद्र भाजपा सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महराज के पास गांव का है।
वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की निगरानी
मतदान के दौरान जिले में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए 393 मतदान केंद्रों में कैमरे लगाए गए थे, इनकी निगरानी सीधे भारत निर्वाचन आयोग और सीईओ कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा की जा रही थी। जिले में पॉलीटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से मतदान केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही थी।
शांतिपूर्ण निर्वाचन का जायजा लेने निकले कलेक्टर विलास भोस्कर ने लुण्ड्रा के आदर्श एवं संगवारी मतदान केंद्र 154 रघुनाथपुर में पहुंच कर व्यवस्था देखी। यहां ईको फ्रेंडली मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला अहिरपारा, बटवाही संगवारी मतदान केंद्र और शासकीय प्राथमिक शाला खुटरापारा बटवाही का भी निरीक्षण किया गया।

Categorized in: