अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में उदयपुर थाना पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बीते छह मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक सात जनवरी 2024 को वह कपड़ा सिलवाने के लिए गई थी। वापस घर आते समय जंगल के पास सूनसान स्थान में लक्ष्मणगढ़, उदयपुर निवासी गुड्डन राम मिला, जो शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार दो माह तक उसके साथ संबंध बनाया, बाद में अकेले छोड़कर चले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (2)(एन), 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था और आरोपी के तलाश में लगी थी। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा और पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक राजनाथ, महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की, आरक्षक देवेंद्र सिंह, अजय शर्मा शामिल रहे।

Categorized in: