बिश्रामपुर। भारतीय जनता पार्टी शिवनंदनपुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत जयनगर में मंडल मुख्यालय बिंझिया सामुदायिक भवन के सामने पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस झंडा फहराकर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं अविभाजित सरगुजा के पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष अजय गोयल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पार्टी के शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष देवधन राम बिंझिया, मंडल प्रभारी दीपेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार गोयल, भागवत प्रजापति, रतनलाल गर्ग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष फुलबसिया राजवाड़े, हरीश राजवाड़े, देवेंद्र सोनवानी, कृष्णपाल बिंझिया, देवशरण बिंझिया, बूथ अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, बंटेश्वर सारथी, नोहर साय, एकरी देवी, विनोद राजवाड़े, शंकर राजवाड़े, ब्रह्मदेव बिंझिया, घलून, हंस राजवाड़े, राजा, हरिनारायण, प्रेमलता, पटेल, समयलाल, रनेश कुमार, शुभलाल व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: