बिश्रामपुर। कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज मथुरा उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम वर्ष 2019 में छात्रा के एडमिशन हेतु लाखों रुपए के लेने वाले एक आरोपी एक निजी चिकित्सक को पुलिस ने वृंदावन से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। जयनगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शेषनारायण शर्मा पिता स्व. रेवती रमण शर्मा 56 वर्ष निवासी कृष्णपुर थाना सूरजपुर द्वारा 6 अक्तूबर 2023 को थाना जयनगर मे रिर्पोट दर्ज कराया था कि अपनी पुत्री का दाखिला एमबीबीएस पाठ्यक्रम वर्ष 2019 हेतु कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज मथुरा उप्र में कराना चाहता था। इसी दौरान एक डॉक्टर यशवत सिंह व उसका 1 अन्य साथी प्रार्थी की पुत्री के एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी कर 2 किस्तों में 500000 रूपए नगद लिए तथा कॉलेज प्रबंधन के नाम पर बैंक डीडी के माध्यम से 850000 रुपए लिए थे, जो बैंक डीडी का 850000 रूपए कालेज द्वारा वापस किया गया किन्तु डॉक्टर यशंवत सिंह व उसके 1 अन्य साथी द्वारा नगद लिए गए 500000 रुपए को वापस नहीं किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने डॉ. यशवंत सिंह व अन्य 1 के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के बारे में लगातार नई तकनीक के माध्यम से जानकारी पता किया जा रहा था। इसी दौरान विवेचना में आरोपी यशंवत सिंह के वृन्दावन जिला मथुरा उप्र में होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे के दिशा निर्देश पर जयनगर थाना से टीम गठित कर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु वृन्दावन भेजा गया था। टीम द्वारा आरोपी निजी चिकित्सक यशंवत को वृन्दावन थाना जैत जिला मथुरा से गिरफ्तार करके वापस लौटकर आरोपी को धारा 420, 34 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 5 लाख रूपए को अपने 1 अन्य साथी से बांट लिए थे, जिसे निजी उपयोग में खर्च कर दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक स्निग्धा सलामे, उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण राठौर, आरक्षक दिनेश ठाकुर, सैनिक अली अकबर सक्रिय रहे।

Categorized in: