बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत कुंजनगर अंतर्गत रेलवे स्टेशन माल धक्का मोहल्ले में शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कराए गए शौचालय व आहाता को आज पिलखा नायब तहसीलदार को उपस्थिति में जमींदोज करा दिया गया। पिलखा नायब तहसीलदार राम बिलास मानिकपुरी ने बताया कि  ग्राम पंचायत कुंजनगर द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 149 रकबा 001 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर निजी व्यक्ति द्वारा कराए जा रहे आहता व शौचालय निर्माण कराए जाने की शिकायत की गई थी। अवैध निर्माण कार्य की शिकायत पर पिलखा नायब तहसीलदार द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर  अतिक्रमणकारी प्रकाश कुमार को निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बावजूद इसके जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसे शनिवार को पिलखा नायब तहसीलदार व राजस्व टीम की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से मौके पर बाथरूम व बाउंड्रीवॉल को जमींदोज कराकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा दी गई है। नायब तहसीलदार ने बताया कि कब्जा हटाने का अतिक्रमणकारी को तीन दिनों की मोहलत दी गई थी इसके बाद भी स्वयं कब्जा नहीं हटाने पर उपतहसील में विधिवत प्रकरण चलाकर मामले का निस्तारण किया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत कुंजनगर के सरपंच कैलाश सिंह व अन्य मौके पर उपस्थित थे।

Categorized in: