अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को सामरी रोड पर तेज बरसात के बाद सड़कों पर बहने वाले पानी निकासी के इंतजाम को लेकर लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ भरी बरसात में छाता के सहारे दौरा किया. इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुमंत सिंह व उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर अध्यक्ष गोवर्धन राम भी साथ थे. सभी ने जायजा लेकर कुसमी नगर में विकास कार्यो व निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया.

चिंतामणि महाराज ने सर्वप्रथम सामरी रोड में गोपाल यादव के घर पास स्थापित पुलिया का निरीक्षण किया. यही वह पुलिया है जहां से तेज बारिश होते ही पानी की निकासी सकरा पुलिया होने के कारण नहीं हो पाता है. और बरसाती पानी सड़कों पर नदी की तरह बहने लगता है. जबकि लोक निर्माण विभाग इस समस्या को बीते वर्षो से जानता हैं बावजूद इसके आज दिनांक तक समस्या का समाधान नहीं किया गया था. सूत्रों के मुताबिक इस स्थान पर पानी निकासी हेतु सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस समस्या की जानकारी चिंतामणि महाराज को स्थानीय लोगों से मिली और चिंतामणि ने शुक्रवार को इस पूरी समस्या को जाना तथा लोक निर्माण विभाग को इस समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिया.

शिकारी रोड पर सड़क निर्माण एवं पानी निकासी व अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण

इस दौरान कुसमी के कंजिया से बाई-पास डामरीकृत सड़क की ओर से शिकारी रोड पर सड़क निर्माण हेतु भी निरीक्षण किया गया जो सड़क दशरथ गुप्ता के घर के पास से निकलेगी. तथा पानी की निकासी यादव पटवारी के घर के पास से निकालने का प्रोजेक्ट बनाया गया. इसके अलावा नगर पंचायत कुसमी में ऑटो स्टैंड, शापिंग कांप्लेक्स व सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए विभिन्न स्थानों का चयन हेतु निरीक्षण किया गया.

8 वर्षो से निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण, घटिया निर्माण देख बोले चिंतामणि बच्चों के लिए भवन बन रहा हैं कोई मजाक नहीं.

भाजपा शासनकाल से ग्राम पंचायत सेमरा में विगत आठ वर्षो से बन रहे दो करोड़ बारह लाख की लागत से आईटीआई भवन आज भी निर्माणधिन हैं. इस कार्य को ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण अत्यधिक देर हो गई हैं. आठ-आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा रहना अधिकारियों की आपसी साठ-गाठ को दर्शा रहा हैं. वहीं कार्य अवधि भी मात्र एक वर्ष कि बताई गई हैं. इस भवन को 2012 से वर्ष 2013 तक तैयार कर हेंडवोभर कर दिया जाना था. निर्माणधिन भवन का घटीया निर्माण देख कर नाराजगी व्यक्त करते हुवे चिंतामणि महराज ने कहा ये स्कूली बच्चों के लिए भवन बन रहा हैं कोई मजाक नहीं हैं. जो इस तरह की घटिया कार्य को कर रहें हैं. इतना धीमा कार्य करने की वजह से ही भवन हैंडओभर करते करते जर्जर हो जाता हैं। चिंतामणि ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता समय लाल, एसडीओ तोरन लाल ठाकुर, सब इंजीनियर शशी कुमार साहू को घटिया निर्माण कार्य पर गुणवत्ता लाने निर्देश दिया.

बिना वायरिंग के पुताई कार्य रोकने निर्देश…

निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर वायरिंग का कार्य नहीं किया गया था तथा बिना वायरिंग के ही पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया था जिसे देखकर अधीक्षण अभियंता समय लाल ने तत्काल उपस्थित कर्मचारियों को एवं सब इंजीनियर शशि कुमार साहू को पुताई कार्य रोक लगाने तथा घटिया क्वालिटी के चौखट को उखाड़ कर गुणवत्तापूर्ण चौखट लगाने का आदेश दिया.

Categorized in: