मनेंद्रगढ़ ! नाग पंचमी के अवसर पर शनिवार को श्रद्धा भक्ति के साथ नाग पंचमी का त्यौहार मनाया गया ! एक और जहां लोग अपने घरों में नांग बैठाकर पूजा अर्चना कर दूध पिलाया वही शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया ! शनिवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था ! झगड़ाखांड थाना परिसर स्थित भव्य शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर श्रद्धालु भक्त सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ! इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों भी पहुंचे हुए थे ! उनके द्वारा भी शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा लोगों के खुशहाली व कल्याण की कामना के साथ प्रदेश की प्रगति व उन्नति की कामना की गई ! वही नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, झगड़ाखांड थाना प्रभारी एसआई विजय सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की है ! इस अवसर पर कोरोना महामारी के डर से श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंस का पालन कर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की !

Categorized in: