अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर से चोरी गए बकरा, शेरु के मामले में पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से बकरा मालिक असंतुष्ट हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके द्वारा दुर्ग में बकरे को काटकर 27 हजार रुपये में बेच दिया है। बकरा के मालिक का कहना है कि बकरे को मार दिया गया है, तो उसका अवशेष प्रमाण स्वरूप दिया जाए ताकि अंतिम क्रियाकर्म किया जा सके। इसके लिए बकरे के मालिक ने रविवार को कई क्षेत्रवासियों के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।

रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र से बीते 8 फरवरी की सुबह लग्जरी कार में सवार व्यक्ति रघुनाथपुर से शेरू नामक बकरे को बेखौफ उठाकर ले गए थे। मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किया गया था। प्रार्थी सुरेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के नागरिकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में घटना में प्रयुक्त कार कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की कार्रवाई से असंतोष जताकर रविवार को क्षेत्र के लोगों के साथ बकरा के मालिक द्वारा चौकी का घेराव करने की बात कही गई थी। आज क्षेत्र के लोग व बकरा मालिक चौकी के सामने पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। बकरा चोरी प्रकरण में संलग्न आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

Categorized in: