रामानुजनगर। विकासखण्ड के ग्राम सेंदुरी में रविवार को राज्य स्तरीय नाक आऊट फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सेंदुरी व गोपीपुर के मध्य खेला गया। उद्घाटन मैच में पत्रकार सौभाग्य दुबे सरपंच कवल साय सिंह भाजपा नेताद्वय बंशी शर्मा खेल साय राजवाड़े ग्राम पंचायत पतरापाली के सरपंच प्रतिनिधि खोझारी लाल सिंह बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
ग्राम सेंदुरी में विगत 20 वर्षों से लगातार फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। गत वर्ष से यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय हो गया है। उद्घाटन अवसर पर अतिथि सौभाग्य दुबे ने लगातार फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किए जाने हेतु आयोजन समिति को बधाई एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ग्राम सेंदुरी व गोपीपुर के मध्य खेला गया। गोपीपुर की टीम ने मैच के शुरुआती समय से ही सेंदुरी टीम पर दबाव बनाया और पहले हाप में ही 1- 0 की बढ़त बना ली थी।जिसे निर्धारित समय तक सेंदुरी की टीम वापस नहीं कर पायी और गोपीपुर की टीम ने मैच जीत लिया। आयोजन समिति में संरक्षक कवल साय सिंह, पवन सिंह अध्यक्ष कवलू सिंह उपाध्यक्ष विद्या चरण कमलेश सिंह सचिव आनंद सिंह सह सचिव केंद्र नाथ सिंह कोषाध्यक्ष भूपेश सिंह दिलीप सिंह सहादूर कपिल योगेन्द्र बाल साय परस नंदे आदित्य नंद कुमार जगन दिनेश आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Categorized in: