आरोप-जांच अधिकारी ने कार्रवाई की जगह फांसी लगा लेने की धमकी दी
एएसपी के पास पहुंचे भाजपा नेता ने कहा जांच अधिकारी को जिले से बाहर भेजा जाए  

अंबिकापुर। लग्जरी कार में पहुंचे चोरों ने भाजपा नेता के बकरा को दिनदहाड़े चोरी कर लिया। मामले में रघुनाथपुर चौकी पुलिस की बेरूखी से क्षुब्ध सुरेश कुमार गुप्ता शुक्रवाa को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एएसपी को घटना की जानकारी देते हुए ‘शेरूÓ नामक बकरा की चोरी के मामले में एफआइआर दर्ज कराने व जांच अधिकारी को जिला से बाहर भेजने की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार को आवेदन पत्र सौंपते हुए सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका बकरा… शेरू इन्सानों की तरह हर काम करता था। आठ फरवरी को सुबह लगभग 07.30 बजे हुंडई वर्ना कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 1177 में दिनदहाड़े बकरा को लोड करके अज्ञात लोग ले गए। इसकी सूचना पुलिस चौकी रघुनाथपुर में दी गई है। सीसीटीवी कैमरा में चोरी की घटना कैद होने के बाद भी पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके बकरे का उम्र छह वर्ष और वजन एक क्विंटल से अधिक था। बकरा घर के सदस्य की तरह था। आरोप है कि बकरा चोरी की सूचना देने के बाद भी रघुनाथपुर पुलिस, राहुल गांधी के कार्यक्रम का हवाला देकर 03-04 दिन तक कार्रवाई नहीं की। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी बकरे को बेफिक्र होकर टोल प्लाजा पार करते हुए भिलाई ले गए, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी रघुनाथपुर पुलिस को प्राप्त हो गया है। आरोपी के संबंध में पुख्ता जानकारी, नाम, गाड़ी नंबर भी उनके द्वारा रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। सुरेश गुप्ता का आरोप है कि मामले में रघुनाथपुर पुलिस की कार्यप्रणाली अत्यंत ही सुस्त और संदेहास्पद है। उन्होंने कहा है कि चौकी प्रभारी द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी से कार्रवाई के संबंध में लगातार आग्रह करने पर वे धमकी देते हुए फांसी लगा लेने की बात कहने लगे। बकरा चोरी की जिस प्रकार घटना हुई, इसके बाद रघुनाथपुर क्षेत्र के लोग मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन आवेदक और साथ आए क्षेत्रवासियों को दिया है।

Categorized in: