स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम पर पड़ सकता है असर

अंबिकापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन स्टार रेटिंग और ओडीएफ के परिणाम जारी हो गए हैं। अंबिकापुर नगर निगम में संरचनात्मक विकास कार्यों का अभाव होने के कारण स्टार रेटिंग में निराशा हाथ लगी है। स्वच्छता र्स्वेक्षण का परिणाम आगामी 11 जनवरी 2024 तक आने की संभावना है।


बता दें कि वर्ष 2017 से स्टार रेटिंग में अंबिकापुर नगर निगम को फाइव स्टार रैंक हासिल हो रहा था, लेकिन वर्ष 2022 में हुए स्वच्छता र्स्वेक्षण के परिणाम में अंबिकापुर नगर निगम को थ्री स्टार मिला है। ओडीएफ प्लस-प्लस का रैंक पूर्ववत है। बताया जा रहा है नगर निगम क्षेत्र में संरचनात्मक विकास कार्यों की कमी के कारण स्टार रेटिंग में गिरावट आई है। इस कमी का असर स्वच्छता सर्वेक्षण पर भी पड़ सकता है। अभी स्वच्छता र्स्वेक्षण का परिणाम आना शेष है। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा केवल स्टार रेटिंग का परिणाम जारी किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम को तीन बार वर्ष 2017, वर्ष 2019 व वर्ष 2021 में फाइव स्टार मिले थे। इस वर्ष स्टार रैंकिंग के परिणाम आशातीत नहीं हैं। रायपुर नगर निगम और पाटन नगर पंचायत की रैंकिंग फाइव स्टार है। राजनांदगांव, अंबिकापुर, बिलासपुर नगर निगम की रैंकिंग थ्री स्टार है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कंेद्रीय टीम ने अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य किया था। इस दौरान निगम क्षेत्र की अधिकांश सडक़ें व नाली जर्जर देखने को मिली। सर्वेक्षण में निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों का विकास, वार्डों में सड़क व नाली का संरचनात्मक विकास जरूरी है, पर यहां संरचनात्मक विकास की कमी आड़े आई और फाइव स्टार की हैट्रिक नहीं बन पाई।

Categorized in: