भाजपा कार्यालय में संत गुरु घासीदास जयंती और पं. रविशंकर त्रिपाठी की जयंती पर इन्हें किया याद


अंबिकापुर। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में संत गुरु घासीदास जयंती और पंडित रविशंकर त्रिपाठी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने इस अवसर पर सबको बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि महान संत बाबा गुरु घासीदास सामाजिक आर्थिक शोषण, जातिवाद, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाते रहे। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। इनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। पंडित रविशंकर त्रिपाठी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता थे। 1975 में मीसा बंदी रहे और 2010 तक 35 साल का राजनीतिक जीवन में उन्होंने संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे कुशाग्र बुद्धि और हाजिर जवाबी थे। उनकी उपस्थिति मात्र से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होने लगता था। ऐसे प्रेरणास्रोत शख्सियत, कर्मठ व्यक्ति की स्मृति हम कार्यकर्ताओं में स्थाई रूप से रहना

Categorized in: