रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम विधायक बृहस्पत सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुणअग्रवाल, पार्षद अशोक जायसवाल,विजय अग्रवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया जहा 113 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने स्कूल के मरम्मत के लिए 80 हजार रुपय देने की घोषणा भी की।

                                                इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोरेना संक्रमण काल के संकट की घड़ी में हम सब को एकजुट होकर हराना है आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें एवं माक्स का उपयोग करे।  घर में रहकर पढ़ाई करते रहिए। श्री सिंह ने कहा कि साइकिल मिलने के बाद आप लोगों में जो उत्साह है इसी उत्साह से आप पढ़ाई भी करे एवं पढ़कर कर अपना घर का एवं समाज का नाम रोशन करें। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने भी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करते रहने की सीख दी। इस दौरान संस्था के प्राचार्य बागर साय, मोहम्मद बक्स, कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, विकास गुप्ता विक्की, विकास दुबे, दिलीप गुप्ता केवली एल्डरमैन सनोज दास, व्याख्याता आनंद गुप्ता सुनील ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिओम गुप्ता ने किया।

Categorized in: