मनेन्द्रगढ़। प्रेस क्लब मनेन्द्रगढ़ की एक बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष का मनोनयन किया गया । वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गुरदीप अरोड़ा ने प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बनाने को लेकर रविकांत सिंह राजपूत का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन उपस्थित सभी सदस्यों ने किया। सदस्यों की सहमति के बाद रविकांत सिंह राजपूत को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद रविकांत सिंह राजपूत ने सभी सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया। नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष रविकान्त सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हित व सुरक्षा के लिए काम करना पहली प्राथमिकता होगी साथ ही प्रेस क्लब का रजिस्ट्रेशन कराने तथा प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु प्रयास किया जाएगा ! बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी, रफीक मेमन, रामप्रसाद गुप्ता, रंजीत सिंह, अरुण श्रीवास्तव, गुरदीप अरोड़ा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एस. एल. वर्मा, दिनेश द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, अमित श्रीवास्तव, राकेश मेघानी, विक्रम साहू, अशोक श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा मौजूद थे।

Categorized in: