मनेंद्रगढ़  –    कोटाडोल  थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक 2 साल से एक नाबालिक किशोरी का दैहिक शोषण कर रहा था जब वह गर्भवती हो गई तो शादी करने से इंकार कर दिया नाबालिग की रिपोर्ट पर   कोटाडोल पुलिस  ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है !  मिली जानकारी के अनुसार उदय सिंह 20 वर्ष ग्राम नगोई  थाना कोटाडोल निवासी एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ 2 साल से दैहिक शोषण कर रहा था जब वह गर्भवती होकर बच्चे को जन्म दी तो आरोपी युवक उदय सिंह ने नाबालिग से शादी करने से इंकार कर दिया ! पीड़िता नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ कोटाडोल थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक उदय सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 376 (2), ( ढ) 6  पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।

Categorized in: