लखनपुर(दिनेश बारी)- लखनपुर में 2 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन तथा सप्ताहिक बाजार होगा बंद नगर के व्यापारी संघ एवं नगर अध्यक्ष की मांग पर लखनपुर नगर पंचायत में शनिवार एवं रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन तथा सप्ताहिक बाजार को बंद करने लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू लखनपुर तहसीलदार शिवानी जायसवाल ने अनुमति दी है। गौरतलब है कि नगर अध्यक्ष सावित्री साहू ने व्यापारियों के समर्थन से नगर में 2 दिन के संपूर्ण लॉक डाउन तथा सप्ताहिक बाजार बंद कराने के लिए लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। 2 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन तथा साप्ताहिक बाजार बंद कराने की अनुमति 16 जुलाई को दी गई है। 2 दिन के सम्पूर्ण लॉक डाउन अवधि में मेडिकल दुकान ,दूध डेयरी , सब्ज़ी मार्केट खुली रहेंगी तथा प्रतिदिन सब्ज़ी मार्केट शाम 6:00 बजे तक ही खुली ही रहेंगी साथ ही आगामी आदेश तक बुधवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार नहीं लगाया जाएगा साथ ही लखनपुर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमते पाया जाता है तो उस पर दण्डनात्मक तथा जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य नगर पालिका प्रभाकर शुक्ला के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र में मुनादी करा दी गई है।

Categorized in: