सूरजपुर/दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- विधायक पारसनाथ राजवाड़े के संसदीय सचिव बनने और शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने दतिमा चौक पहुंचे और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खूब मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया की संसदीय सचिव बनाने की मांग उठ रही थी शो आज सभी की इच्छा पूरी हो गई इससे आने वाले समय में जिले वासियों और ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा और हमारा जिला विकास करेगा।

स्वागत करते हुए कार्यकर्ता..

पारस राजवाड़े के संसदीय सचिव बनने और कांग्रेसियों में काफी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है और पदाधिकारियों के द्वारा जमकर आतिशबाजी कर मुँह मीठा कर खुशी जाहिर का सिलसिला जारी जोरो से हो गया है।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण किए साथ सभी संसदीय सचिव को विभाग भी आवंटित कर दिया है जिससे पारसनाथ राजवाड़े को मंत्री उमेश पटेल के उच्च शिक्षा कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रयोगीकी खेल एवं युवा कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, युवा महासचिव आयुष जायसवाल, मोहिबुल हसन, लोकनाथ राजवाड़े, दुर्गा सिंह पैकरा, जय सिंह, जाहिद खान, दीपक जायसवाल, जय गोपाल, आविद खान, सहमीर खान एवं अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: