मनेंद्रगढ़ ! ग्राम पंचायत चनवारीडा॑ड स्थित मिडिल स्कूल का उन्नयन कर हाई स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया था लेकिन उन्नयन के 8 साल से बिना भवन के हाई स्कूल का संचालन किया जा रहा था ! मिडिल स्कूल का उन्नयन कर पूर्व प्रदेश सरकार के शासनकाल में हाई स्कूल का दर्जा तो प्रदान कर दिया गया था लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए भवन उपलब्ध नहीं कराया गया था जिसके कारण भवन की जहां कमी महसूस की जा रही थी वही बच्चों को अध्ययन करने में भारी परेशानी हो रही थी ! प्राथमिक स्कूल व मिडिल स्कूल के एक एक कक्ष में नवमी व दसवीं की कक्षाएं संचालित की जा रही थी ! जिसको देखते हुए भरतपुर सोनहत विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही चनवारीडा॑ड हाई स्कूल को नवीन भवन हेतु राशि स्वीकृत कराई तथा शुक्रवार को 75 लाख 23 हजार की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल शाला भवन का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया !

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में पूर्व प्रदेश सरकार के द्वारा चनवारीडा॑ड स्थित मिडिल स्कूल का उन्नयन बिना भवन के हाई स्कूल में किया गया था ! हाई स्कूल मिडिल स्कूल व प्राथमिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहा था! मिडिल स्कूल से उन्नयन होकर हाई स्कूल का दर्जा मिलने के बाद से 8 साल से बिना भवन के हाई स्कूल का संचालन किया जा रहा था जिससे नवमी व दशमी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था हाई स्कूल के लिए भवन की कमी महसूस की जा रही थी ! लगातार हाई स्कूल भवन की मांग की जा रही थी पूर्व सरकार शाला का उन्नयन कर भवन उपलब्ध कराना उचित नहीं समझा जिसको देखते हुए भरतपुर सोनहत विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही नवीन हाई स्कूल भवन के लिए राशि स्वीकृत कराई तथा शुक्रवार को चनवारीडा॑ड पहुंच कर नवीन हाई स्कूल भवन के लिए विधिवत भूमि पूजन कर भवन की आधारशिला रखी और कार्य का शुभारंभ किया ! नवीन हाई स्कूल भवन का निर्माण 75 लाख 23 हजार की लागत से किया जाएगा ! हाई स्कूल भवन निर्माण की निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है जिसके निर्देशन में ठेकेदार सत्तन पाल के द्वारा किया हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा जिसमें 10 कमरे व एक कार्यालय कक्ष होगा ! हाई स्कूल भवन को ठेकेदार को फरवरी माह 2021 तक यानी 8 माह में बनाकर देना है ! विधायक गुलाब कमरों ने हाई स्कूल भवन को पूरी गुणवत्ता के साथ बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है ! उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा ! बताया जा रहा था कि ठेकेदार ने 27 प्रतिशत बिलो में काम लिया है जिससे भवन के गुणवत्ता पर आशंका व्यक्त की जा रही थी !
नवीन हाई स्कूल भवन की सौगात मिलने पर चनवारीडा॑ड पंचायत वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार प्रगट किया है!

भूमि पूजन के पश्चात विधायक गुलाब कमरो व अथितियों के द्वारा नवमी की छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ! छात्राएं साइकिल पाकर खुशी खुशी साइकिल लेकर अपने घर को गई!

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, नपाउपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जनपद सदस्य कविता दीवान, सरपंच श्रीमती गौरी सिंह, बीईओ गिरीश कुरचानिया, एसडीओ वीपी पटेल, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, चंद्रकांत चावड़ा , शुद्धूलाल वर्मा, राजेश सिंह, विधायक कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनी, विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित शाला स्टाफ व प॑चगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे !

Categorized in: