बलरामपुर रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज विधायक एवं,सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, बृहस्पत सिंह द्वारा दिनांक 15/7/2020, दिन बुधवार को कन्या हाई स्कूल प्रांगण बलरामपुर में दोपहर 12बजे से साइकिल वितरण कार्यक्रम उसके उपरांत बलरामपुर तहसील कार्यालय परिसर में दोपहर 1 बजे एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। वही दोपहर 2 बजे से बलरामपुर ऑडीटोरियम भवन में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले 28 शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य एवं संस्था को सम्मानित किया जाएगा साथ ही जिले के दसवीं एवं बारहवीं के टॉप टेन प्रावीण सूची में आए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा तत्पश्चात शाम 4 बजे से पस्ता में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा।

Categorized in: