लखनपुर (दिनेश बारी)- छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सोमवार की बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा बैंक में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास में सफल होने के उपरांत बैंक को आग के हवाले कर दिया गया जिससे वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गया सुबह लगभग 5:00 के मध्य मॉर्निंग वॉक निकले लोगों के द्वारा लगी आग को देख कर इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी गई जिससे तत्काल मौके पर पहुंच फायर बिग्रेड बुलाकर आप पर काबू पाया गया वही रखी धनराशि सुरक्षित बताई जा रही है। तथा आए दिन चोरी का मामला एवं उठाई गिरी एवं ट्रकों का डीजल बैटरी की चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस पर भी आम नागरिकों का विश्वास रुकते जा रहा है और जिस तरह से चोरी की प्रक्रिया लगातार क्षेत्र में बढ़ती जा रही है लोगों में चोरों के प्रति असंतोष व्याप्त है और पुलिस के प्रति जन आक्रोश की भावना व्याप्त हो रही है।

लखनपुर के मुख्य मार्ग एवं नया बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का शाखा किराए पर संचालित किया जा रहा था जिसमें बीते दिन सोमवार की रात्रि की घटना बताई जा रही है जिसमें अज्ञात लोगों के द्वारा बैंक के पीछे तरफ बस स्टैंड प्रतीक्षालय की ओर बैंक निर्मित भवन के पीछे सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया था परंतु जहां पास चेनीमारी की गई थी वहां पर 10 दस्तावेज से भरा बैंक के बड़ा पेटी रखा हुआ था जिसके कारण अज्ञात चोरों के द्वारा बैंक के अंदर प्रवेश नहीं कर पाया गया जिससे चोरों के द्वारा शुद्ध होकर उसी सिंध में पेट्रोल डालकर दस्तावेज में आग लगा दिया गया जिससे मंगलवार की सुबह निकले लोगों के द्वारा बैंक के भवन से दुनिया का गुब्बारा उठते देख इसकी सूचना बैंक के मैनेजर रफीक खान को दी गई जिससे मौके पर बैंक कर्मी वहां पहुंचे और अंबिकापुर से फायर ब्रिगेड अग्निशामक यंत्र बुलाया गया तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया गया वही बैंक बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जल के राख में तब्दील हो चुके थे तब तक।

बैंक में सेंधमारी कर आप के हवाले करने से पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पर भी प्रश्न उठ रहे हैं लखनपुर के व्यापारी वर्गों के द्वारा असुरक्षित महसूस किया जा रहा है जिसे देखते हुए जिस तरह से लखनपुर क्षेत्र में आए दिन दुकानों में चोरी खड़ी ट्रकों से डीजल एवं बैटरी का चोरी आए दिन होना तथा उठाई गिरि एवं बैंक से राशि निकालकर ग्रामीणों का लूट का वारदात को अंजाम देना इस तरह की घटना की वारदात को बढ़ता देख पुलिस के प्रति आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है जिससे पुलिस के प्रति जन आक्रोश की भाव व्यक्त है।

लखनपुर क्षेत्र में बैंक लगभग 5 बैंक संचालित है जिसमें सुरक्षा का कोई भी मापदंड पूरा नहीं किया जा रहा है जिसके कारण बैंक पर भी जिसके कारण बैंकों में ना ही सुरक्षा गार्ड तैनात की गई है ना रात में चौकीदार की नियुक्ति की गई है जिससे बैंक का सुरक्षा दी जा सके यह भी बैंकों की लापरवाही कही जा सकती है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रफीक खान इस संबंध पर पूछे जाने पर बताया गया कि इस तरह की घटना अचंभित करने वाली है अज्ञात चोरों के द्वारा प्रयास किया गया परंतु पूरी नहीं हो पाई है बैंक में कैश लिमिट जो रखी होती है वह सुरक्षित है।

थाना प्रभारी मनोज प्रजापति से इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि हमारे द्वारा प्रत्येक दिन पेट्रोलिंग पार्टी एवं बस स्टैंड में पुलिस तैनात किया जाता है और इस तरह के असामाजिक तत्वों जैसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: