रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)

बेहतर मजदूरी की आस में जिले के मजदूर अन्य राज्यों में जाने वाले मजदूरों को बंधक बनाने के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर आए दिन शिकायतें आने लगी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी बेहतर प्रयास कर रहा है। ऐसे ही एक मामले में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत अरागाही क्षेत्र के नवापारा के 09 मजदूर को रामानुजगंज पुलिस-प्रशासन ने बेंगलुरु के कर्नाटक में बंधक बने मजदूर को मुक्त करा कर वापस लाया गया है। गौरतलब है कि बेहतर मजदूरी की आस में देवकुमार राम,अर्जुन राम, बृहस्पत राम,दीनू राम,लक्ष्मण राम,कुलदीप राम, दुल्ली,मनोज सिंह,आशितोष सिंह पिछले जून महीना 2023 को बेंगलुरु कर्नाटक के अहलूवालिया कन्ट्रेक्ट कंपनी में काम करने गए हुए थे। काम करते हुए कुछ समय व्यतीत होने के बाद इन लोगों के द्वारा जब मजदूरी की मांग की गई तब वहां के मैनेजर के द्वारा मजदूरी नहीं दिया गया। तत्पश्चात उक्त 09 मजदूर ने अपने घर जाने की इच्छा जाहिर की इसके बाद उक्त कंपनी के द्वारा इन्हें बंधक बना लिया गया। हैरान-परेशान मजदूरों मे किसी तरह से शिवलाल राम एवं श्रवण कुमार मौका पाकर वहां से भाग निकले और अपने निवास ग्राम आने के बाद उक्त घटना की जानकारी अपने परिजन को दी गई। तत्पश्चात परिजनों ने उक्त घटना की संपूर्ण जानकारी से रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को अवगत कराया गया। विधायक ने इसकी सूचना तत्काल बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह को दी। पुलिस थाना रामानुजगंज क्षेत्र का मामला होने के कारण तत्काल टीम गठित कर बंधक बने मजदूर को छुड़ाने के लिए रवाना किया गया। शेष बंधक बने मजदूरों को मजदूरी भुगतान कराते हुए पुलिस ने सकुशल पूर्वक सभी मजदूरों को मुक्त करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।रामानुजगंज थाना प्रभारी संतलाल आयाम के मार्गदर्शन में सउनि सहदेव भगत आरक्षक कविन्द्र राय बंधक बने मजदूर को छुड़ाने के लिए गए थे। इस दौरान थाना प्रभारी संतलाल आयाम के लगातार संपर्क में वहां के थाना प्रभारी के माध्यम से उक्त कंपनी का गेट खुलवा कर इनको मजदूरी के साथ रिहा कराने में कामयाबी हासिल हुई।

Categorized in: