बलरामपुर (राजेन्द्र ठाकुर)- एनएच 343 के बाद अब बलरामपुर जिला मुख्यालय में बोने गौरव पथ रोड भी धीरे-धीरे टूटने लगा है आपको ज्ञात होगा कि जब गौरव पथ रोड निर्माण कार्य चालू था तभी क्षेत्र विधायक बृहस्पति सिंह ने इस पर आवाज उठाई थी की इस गौरव पथ रोड के कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है विधायक ने यह भी कहा था कि अगर इसमें सुधार ना हो तो बहुत जल्द यह धसने लगेगा इस कार्य हो रही अनियमितता की जांच कर सुधार की जाए लेकिन उस समय प्रशासन के द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया आज वही दिन सामने देखने को मिल रही है बलरामपुर जिला मुख्यालय में सप्ताहिक सब्जी बाजार से लेकर हाई स्कूल तक गौरव पथ रोड का निर्माण कराया गया था जो अब धीरे-धीरे टूटने लगा है और कहीं-कहीं तो गड्ढे भी हो गए हैं बारिश के समय तो गड्ढे में पानी भर जाता है और वही दुपहिया वाहन उस गड्ढे का शिकार हो जाते हैं यह गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। जब इस रोड के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हमें भय बना रहता है कि कहीं बलरामपुर से अंबिकापुर एनएच 343 रोड जैसा गौरव पथ भी ना बन जाए यही भाई हमें आजकल सताते रहता है।

Categorized in: