अनिल सोनी

बलरामपुर। जिले के पुलिस थाना राजपुर के अंतगर्त ग्राम पंचायत लडुवा शासकीय हाई स्कूल में बीती दरम्यानी रात्रि एक युवक सहित दो नाबालिग़ ने कम्प्यूटर सेट चोरी कर फ़रार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कम्प्यूटर सेट सहित तीनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायलय में पेश किया।

ग्राम लडुवा के शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य अभय कुजुर पिता पैतुस कुजुर ने पुलिस थाना पहुचंकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 8 जुलाई की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरो ने हाई स्कूल में घुस कर एसर कंपनी की कम्प्यूटर सेट चोरी कर फ़रार हो गए। जिसकी अनुमानित लागत करीब 45 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरुद्ध धारा 457,380 पंजीबद्ध कर पुलिस निरीक्षक फ़रदीनन्द कुजुर अपने उच्चधिकारी पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशानुसार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पुलिस ग्राम लडुवा के 19 वर्षीय अजीत एक्का पिता प्रबोध एक्का को पुलिस थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो अपने दो नाबालिग सहयोगियों के साथ चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कम्प्यूटर सेट सहित तीनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्यवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक फ़रदीनन्द कुजुर, सहायक निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता,आरक्षक राजेश तिर्की,रामकुमार कंवर,देवचंद पैकरा, अनुपमा कपूर,सुशील यादव आदि सक्रिय थे।

Categorized in: