अनिल सोनी

बलरामपुर। जिले के पुलिस थाना पस्ता के अंतर्गत नाबालिग़ से अलग-अलग तीन युवकों ने शादी की झांसा देकर अनाचार किया। पुलिस ने तीनों युवकों की गिरफ्तार कर जेल भेजा।

उप निरीक्षक दिव्यकांत पांडे ने बताया कि ग्राम पस्ता निवासी एक युवक की 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी तीन माह पूर्व बगैर किसी को बताए घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस थाना पहुचंकर गुमसुदगी की मामला दर्ज कराई थीं। पुलिस में धारा 363 पंजीबद्ध कर नाबालिग़ किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। 9 जुलाई को किशोरी अपने घर पस्ता पहुंचकर परिजनों व पुलिस को बताई ग्राम पहिया थाना चंदौरा निवासी 25 वर्षीय असगर खान पिता सुलेमान खान शादी का झांसा देकर अपने साथ अंबिकापुर लेजाकर किराये के मकान पर रखा था। उसके बाद कई बार अनाचार किया उसके बाद छोड़ दिया। कुछ दिन बाद उसका दोस्त मायापुर अंबिकापुर निवासी 24 वर्षीय शक़ील अली पिता ख़ालिक़ अली शादी की झांसा देकर अनाचार किया फिर छोड़ दिया। उसके बाद दोनों के संपर्क में आने के बाद तीसरा दोस्त ग्राम गड़िया निवासी थाना भंडरिया झारखंड निवासी 23 वर्षीय देवानन्द मिंज पिता परमानंद मिंज ने भी शादी की झांसा देकर अनाचार कर ग़ायब हो गया। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध धारा 366, 376 (घ),376(2) ढ़,4,6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा गया।

Categorized in: