0 कार्रवाई की मांग
सूरजपुर।  भैयाथान–प्रतापपुर मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण कराये
जाने की मांग को लेकर  जिला किसान कांग्रेस भटगांव के प्रभारी दानी प्रसाद पांडेय व जनपद सदस्य संतोष कुमार गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियन्ता को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि भैयाथान प्रतापपुर मार्ग एन.एच.-12 में
निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन ठेकेदार के मनमानी रवैये से गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। उक्त मार्ग निर्माण कार्य  मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण किया जाना था लेकिन अभी तक 50प्रतिशत भी कार्य नहीं हो पाया है।
नाली निर्माण का कार्य आधा अधूरा है कही पर खुदाई कर ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण आये दिन मवेशी नाली के गढ्ढे में गिरकर जान गवा रहे है।
 रोड पर जगह-जगह गढ्ढे होने के कारण आय दिन दुर्घटना हो रही है। आधा अधूरा नाली निर्माण कार्य  भी लोगो के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है  दवनसरा पंचायत के हाट बाजार के पास पुलिया निर्माण मेन रोड
के लेबल से 3 से 4 फीट ऊंचा कर दुर्घटना ग्रस्त रोड बना दिया गया है। जहां पर एक ओर
दुर्घटना ना हो ऐसा रोड निर्माण कराया जाता है लेकिन इंजीनियर यहां पर ठीक विपरित
काम करा रहे है,  साईड-सोल्डर के कार्य की चौड़ाई-मोटाई मानक अनुरूप नहीं किया जा रहा है। साईड सोल्डर में रोलर नहीं चलाया जा रहा है जिसके कारण पहली बरसात में ही साईड सोल्डर के मिट्टी का बहाव हो जायेगा। ज्ञापन सौपने वालो में कांग्रेस के नेता नवीन  गोयल, धर्मवीर यादव, प्रदीप कुमार राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: