0 रायपुर में विभाग के आला अफसरों से की गई शिकायत

ओड़गी। ब्लांक शिक्षा विभाग इन दिनों अधिकारियों की कमाई का अड्डा बन गया है। यहां पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कहां से पैसा वसूला जा सकता है इस पर ध्यान अधिक है। इसके लिए ओड़गी खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मनमाने कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षकों के साथ दुर्भावना पूर्ण व्यवहार करने से विकास खंड के शिक्षकों में भारी असंतोष है। सूरजपुर जिले के ओड़गी खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर में की गई है। आरोप है कि बीईओ के द्वारा एरियर्स राशि के नाम पर व सहायक शिक्षक पदोन्नति में पदस्थापना के नाम पर अवैध वसूली किया गया है । कुछ शिक्षकों से नगद व कुछ शिक्षकों से अपनी पत्नी के फोन पे नम्बर पर अवैध वसूली किए हैं। जिसकी शिकायत लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर में की गई है।

0 जिला स्तर पर भी की गई थी शिकायत

ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा की खंड शिक्षा अधिकारी का ब्लांक में हौसला बुलंद हैं। उनके द्वारा शिक्षकों को परेशान व अवैध वसूली किया जाना आम बात हो गई है। जिसकी शिकायत शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी की थी। परन्तु खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला के लोगों के साथ सांठगांठ बैठाकर मामले को दबा दिया गया। अब शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर का दरवाजा खटखटाया है। मंडल अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि यदि दस दिवस के भीतर ओड़गी खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही नहीं हुई तो शिक्षकों के साथ वे सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेंगे।

Categorized in: