बिश्रामपुर। भटगांव मुख्य मार्ग पर आज सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में कालरी कर्मी का शव पाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल आवासीय आरटीआई कालोनी निवासी कालरी कर्मी 36 वर्षीय अजय बखला पिता स्व.दयाशंकर बखला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की सुबह बिश्रामपुर-भटगांव मुख्य मार्ग किनारे कालोनी के समीप पाया गया है। बताया जा रहा है कि कालरी कर्मी अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जो शुक्रवार की शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। कयास लगाये जा रहे हैं और अत्यधिक शराब सेवन की वजह से ही कालरी कर्मी की मौत हुई होगी। नपं पार्षद मालती तिग्गा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले में मर्गकायम कर विवेचना की जा रही है।  

Categorized in: