रामानुजनगर।भूनेश्वरपुर निवासी जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी साहू को प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती शीलू साहू द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में जिला दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर तथा सरगुजा संभाग के महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी साहू को सरगुजा संभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रमिला देवी को संघ का संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने पर साहू समाज तथा उनके इष्ट मित्र व शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त किया है।


Categorized in: