अंबिकापुर । अंबिकापुर के स्कूल रोड में सोमवार की सुबह सीमा गुप्ता पति बृजेश केशरी (35) ने घर पर ही फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले महिला ने बेटी को स्कूल भी भेजा था।इधर पत्नी द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर पति ने भी प्रयास किया लेकिन आसपास रहने वाले लोगों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।मामले में पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण कराई है।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर निवासी सीमा गुप्ता का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व अंबिकापुर के स्कूल रोड में रहने वाले बृजेश केसरी के साथ हुआ था। सोमवार की सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले महिला ने बेटी को स्कूल भी भेज दिया था।जब पति को इस बात की जानकारी लगी कि पत्नी ने फांसी लगा ली है तो वह भी दुकान से लगे घर में फांसी लगाने लगा।इस बात की जानकारी लगते ही आसपास रहने वाले लोगों ने उसे घर से निकाला और अपने बीच रोक कर रखा। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। महिला को मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया था।यहीं उसके मौत की पुष्टि की गई। पंचनामा की कार्रवाई कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पूरा कराया गया।

Categorized in: