अंबिकापुर– सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 9 अपै्रल की रात को गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर किशोरी के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद से वह सदमे में थी और खाना पीना छोड़ दी थी। 15 अपै्रल की सुबह उसने घर में फांसी लगा ली थी। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान 16 अपै्रल की रात उसकी मौत हो गई।

एक किशोरी सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र की रहने वाली थी। 9 अपै्रल को वह अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे गांव का ही राजेश साहू नामक युवक उसके कमरे में घुस गया। वह सो रही किशोरी को डाराने धमकाने लगा। फिर युवक ने मुंह दबाकर किशोरी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन कमरे से बाहर निकले तो युवक भागने लगा। परिजन ने उसे किशोरी के कमरे से भागते देखा। किशोरी से पूछे जाने पर उसने बलात्कार के बारे में परिजन को नहीं बताया। दूसरे दिन परिजन ने युवक के चोरी की नियत से घर में घुसने की बात की शिकायत रामानुजनगर थाने में कराई।