दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- जिले के नगर पंचायत जरही में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की पहचान के लिए डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। 20 अप्रैल तक डोर टू सर्वे कराया जाएगा जबकि 21 से 23 अप्रैल तक सर्वे के दौरान छूटे हुए परिवारों की जांच टीम बी के द्वारा की जाएगी।

ज्ञात हो कि देश सहित संपूर्ण राज्य इस समय कोरोना संक्रमित जैसे खतरनाक महामारी के दौर से गुजर रहा है इस महामारी से बचने के लिए केंद्र सरकार सहित देश के समस्त राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में सुरक्षा के मद्देनजर संपूर्ण बंद का आह्वान किया है जिसके कारण लोग अपने अपने घरों में रह रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस प्रशासन और अन्य जनसेवकों के द्वारा अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हुई हर संभव प्रयास कर रही है कि हम इस कोरोना वायरस के संक्रमण से जल्द से जल्द आजादी पाये।

कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए आज नगर पंचायत जरही में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वार डोर टू डोर सर्वे कर कोरोना संक्रमित लोगों का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस दौरान पूछे जाने वाले सवालों को सही-सही जानकारी देने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रश्नावली तैयार किया गया है। सर्वे टीम द्वारा विहित प्रपत्र में सर्वे सीरियल नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, उम्र, पता, फोन नंबर, परिवार के अन्य सदस्यों की संख्या, उनके नाम, उम्र आदि अंकित किये जाएंगे। इस दौरान 60 या उससे अधिक उम्र के लोगों व 1 मार्च से 23 मार्च के दौरान राज्य के बाहर से जिले में आने वाले लोगों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध लोगों को प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में किया जाएगा भर्ती यदि किसी व्यक्ति में खांसी, सर्दी, बुखार, गले में भारीपन या सांस लेने में परेशानी की शिकायत है तो उसे प्रखंड स्तर पर बने क्वारंटाइन सेंटर में रखकर स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। नगर पंचायत जरही में डोर टू डोर कोरोना वायरस के संक्रमित ओं की जांच के लिए जो सर्वे किया जा रहा है उसमें डॉक्टर कमलेश सोनी और सुपरवाइजर बृजेश तिवारी, शोभा तिवारी, नीतू गुप्ता, बाबूलाल चौधरी पुलिस स्टाफ भटगांव राधेश्याम पैकरा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।

Categorized in: