रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– कलेक्टर संजीव कुमार झा, एसपी टी आर कोसीमा अंतर्राज्यीय कन्हर नाका के औचक निरीक्षण में पहुंचे जहां उन्होंने 24 घंटे ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई किया वही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहां की बिना वैध पास के कोई भी नाका क्रास न करें इसका सख्ती से पालन करवाने का निर्देश कलेक्टर एवं एसपी ने मौजूदा पुलिस कर्मियों को दिया वही कलेक्टर संजीव कुमार झा ने नाका पर कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी एवं सीएमएचओ का नंबर का बैनर बनवाकर लगवाने की बात कही।

वही श्री झा ने नाका पर माक्स की अनिवार्यता एवं सड़क पर थूकना मना संबंधी बैनर भी लगवाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रवेश करते ही लोगों को पता होना चाहिए कि यहां माक्स की अनिवार्यता एवं सड़क पर थूकना मना है ताकि वे यहां से आगे भी जाए तो इसका पालन करें।

प्रत्येक पुलिसकर्मी से जाना हाल-चाल अंतर्राज्यीय नाका पर ड्यूटी कर रहे प्रत्येक पुलिसकर्मी से व्यक्तिगत चर्चा कर पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा ने हालचाल जाना एवं कहा कि अगर आपको किसी प्रकार से कोई भी परेशानी हो तो बेहिचक बताएं। सभी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने संतुष्टि जताई।

ड्राइवर एवं खलासी के अलावा नहीं हो कोई गाड़ी में- कलेक्टर संजीव कुमार झा ने नाका में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जो भी गाड़ी यहां से आए जाए उसमें इस बात का ध्यान दें कि यदि जितने लोगों का पास हो उतने लोग ही गाड़ी में रहे वहीं ट्रकों में ड्राइवर खलासी के अलावा तीसरा व्यक्ति नहीं हो।

ईमानदारी से कार्य करने वाले पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत- पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा ने कहा कि सतर्कता एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक से इनाम हेतु अनुशंसा करने की बात कही।

सभी शासकीय कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से माक्स लगाएं- कलेक्टर संजीव कुमार झा मौजूद सभी पुलिसकर्मियों एवं शासकीय कर्मचारियों से कहा कि आप भी अनिवार्य रूप से माक्स लगा कर रहे।

Categorized in: