अम्बिकापुरसरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने शराब,जुआ जैसे अपराधों में पुलिस कर्मियों की ऐडही संलिप्तता पाएं जाने पर बिना जांच के बर्खास्त किये जाने की चेतावनी देकर सरगुजा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक को सचेत करने कहा हैं।

आईजी श्री डांगी ने बातया हैं कि कुछ जिलों से शराब तस्करी एवम अन्य लोगों के साथ जुआ खेलते पुलिस कर्मचारियों के पकड़े जाने की खबरें मिडिया मे आ रही है। जो कि पुलिस के द्वारा कोरोना संक्रमण के समय कर्तव्य निष्ठा से लाकडाउन के दौरान अपनी जान को दांव पर लगाकर, दिन रात ड्यूटी करके, गरीब असहाय लोगों की मदद करके जो इतनी अच्छी छवि हमारे जाबांज कर्मचारियों व अधिकारियों ने विभाग की बनाई है ,उसको बहुत नुकसान पहुंचा है । पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थ स्टाफ को सचेत करें तथा आपराधिक गतिविधियों मे शामिल पाए जाने से *संविधान के अनुच्छेद 311* के तहत सीधा
बर्खास्त करने की कार्यवाही करावें।

Categorized in: