नेशनल हाइवे 719 पर कार और डम्फर की जोड़दार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने डम्फर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल भिंड के आर्य नगर निवासी अमित शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर गए थे। जो देर रात अपने भाई वीरेंद्र शर्मा के साथ कार में सवार होकर भिंड वापस लौट रहे थे। बरहद गांव के पास सामने से आ रहे एक डम्फर से भिड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
