मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने गुरुवार को झगड़ाखान रोड का निरीक्षण कर जल्द कार्य प्रारंभ करने का निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी व संबंधित ठेकेदार को दिया है । उल्लेखनीय है कि झगड़ाखान रोड खेडिया टॉकीज के पास से रेलवे फाटक तक जर्जर हो चुकी है जगह जगह सड़क पर गड्ढे बन गए हैं जो आए दिन दुर्घटना को आमंत्रण देते हैं जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने एसईसीएल के मुख्य प्रबंधक से सड़क बनवाने की मांग की थी और यह बात भी कही थी कि अगर एसईसीएल उक्त रोड को नहीं बनवा पा रहा है तो नगरपालिका के अधीन उक्त सड़क को हस्तांतरित कर दिया जाए जिससे लोगों की आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु नगर पालिका उक्त सड़क को बनवा सके । जिस पर एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने झगड़ाखान रोड को नगरपालिका के हवाले कर दिया है । अब नगर पालिका के द्वारा उक्त रोड का जीर्णोद्धार किया जाएगा । झगड़ाखान रोड को रेलवे फाटक से लेकर खेडिया टॉकीज के पास तक नगर पालिका के द्वारा बनवाया जाएगा जिसको लेकर गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसहाक खान, इंजीनियर पवन साहू, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, ठेकेदार सोहन पोद्दार सहित अन्य जनों के साथ झगड़ाखान रोड पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का निर्देश देकर जल्द कार्य शुरू करने की बात कही है ।

Categorized in: