रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने देश के यस्शवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा सत्र 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी बताते हुए देश हित में प्रस्तुत इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रिय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारमन सहित पूरे मंत्री मंडल के प्रति साधूवाद ज्ञापित करते हुए कहां कि किसी भी परिवार की प्रमुख मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा,चिकित्सा,जल,आवास एवं स्वच्छता सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रस्तुत बजट में पहले की तुलना में और अधिक राशि का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है,भारत के प्रत्येक परिवार को पक्का घर मिले इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को पहले की तुलना में 66 प्रतिशत बढा कर 79 हजार करोड रुपये किया गया है। देश के आदिवासी बहुल राज्यो में आदिवासियों के विकास पर 15 हजार करोड एवं एकलव्य विद्यालयो के लिए 38 हजार 8 सौ नए अध्यापको की नियुक्ति के प्रावधान के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में 157 नए नर्सिंग कॉलेज सहित कृषि एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखते हुए उनके अनुरूप राशि का प्रावधान किया गया है। मध्यम वर्ग के लोगो को विशेष राहत देने के उद्देश्य से 7 लाख तक की आमदनी को आयकर से मुक्त रखा गया है। आज प्रस्तुत किये गए बजट में युवा, किसान, महिला, व्यापारी, सहित देश में हर आदमी हवाई सफर करे तथा रेलवे की सुविधाओ का विकास हो इस हेतु भी बजट में पर्याप्त प्रावधान किये गए है। देश में कोई भूखा ना सोए इस दिशा में देश में 80 करोड से अधिक लोगो को मुक्त खाद्यान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि का व्यय केन्द्र सरकार द्वारा वहन करने का प्रावधान किया गया है। आगे रमन अग्रवाल ने कहां कि भारत के आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत यह बजट भारत के सभी क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो के लिए लाभकारी है। कोविड के दरम्यान जहां अन्य देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी वही भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ते हुए जहा एक ओर अपने देश में निर्मित कोरोना वैकसिन का लाभ अपने देश सहित अन्य देशो के नागरीको को भी भारत निर्मित कोरोना वैकसिन उपलब्ध कराया वही दुसरी ओर रक्षा उपकरणो सहित अन्य आवश्यक वस्तुओ के निर्माण में स्वावंलबी भी हो गया। आज सदन में देश के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारामन जी ने जो बजट प्रस्तुत किया है वह बजट सर्वहारा वर्ग के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाला तथा भारतीय अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक बजट है।

Categorized in: