बिलासपुर – जिले में दो बाइक सवार युवक एक अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसे जिससे उनकी मौत हो गई। इस ब्लैक स्पॉट में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ये घटनाके अंडा थाना की है।

पुलिस ने बताया कि अंडा थाने से लगभग 6 किलोमीटर दूर गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिरसिदा गांव निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। यहां के रहने वाले केवल पटेल पिता दूजराम पटेल (23 साल) और परमानंद ठाकुर पिता मयाराम ठाकुर (25 साल) बाइक से अंडा आए थे।

वो लोग जसगीत का कार्यक्रम देख कर रात 9.30 अपने घर वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वे अंडा थाने से एक किलो मीटर दूर अंडा इतवारी बाजार मोड़ के पास पहुंचे अंधे मोड़ में उनकी बाइक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस से घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अंडा पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Categorized in: