मुख्यमंत्री का कहना की कलेक्टरों पर होगी कार्रवाई चुनावी जुमला- रामविचार नेताम

रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक रामानुजगंज विधानसभा के ग्राम धनगांव में आयोजित की गई थी जहां अतिथियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी विधानसभा चुनावी रण को जीतने के लिए कई टिप्स दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले,पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम,जिला प्रभारी अखिलेश सोनी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमती उद्देस्वरी पैकरा,श्रीमति पुष्पा नेताम,जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल,पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला पोर्ते सहित सभी मंडल अध्यक्ष,महामंत्री एवं वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। मुख्यतिथि पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामविचार नेताम ने कहां की यह चुनावी वर्ष है। हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्भ है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, के कार्यकाल के नव वर्ष पूर्ण होने पर देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। श्री नेताओं ने आगे कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी के भूपेश सरकार कमान संभाला है तब से इस पूरे प्रदेश में डेवलपमेंट का कार्य बंद हो गया है और अराजकता का माहौल फैला हुआ है। अब चुनावी दौर में भूपेश बघेल बोल रहे हैं कि कलेक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी जिन कलेक्टरों के माध्यम से सरकारी जमीन पर सेंध लगाकर उनके लोग मालामाल हो रहे हैं आज वही कह रहे हैं कि कलेक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी यदि उन पर कार्रवाई करना था ही तो ऐसा करने के लिए उनको मजबूर क्यों किया गया। श्री नेताम ने आगे कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यवाही करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे हुए बलरामपुर जिले से ही शुरुआत करें। क्योंकि इस जिले के रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक मृत व्यक्ति के जिंदा होने के प्रमाण पत्र के साथ रजिस्ट्री करा दी गई और वही एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे जेल में भी भेज दिया गया। श्री नेताम ने आगे कहा कि इतना ही नहीं

रामानुजगंज बलरामपुर के मुख्य मार्ग में निवासरत लोगों का अरागाही एवं जमवतपुर में सैकड़ों एकड़ जमीन रातों-रात रिकार्ड दुरुस्त करते हुए रजिस्ट्री कर दी गई आखिरकार इस मामले में बिना कलेक्टर के मिली भगत का यह कार्य संभव नहीं था। श्री नेताम ने आगे कहा कि यह मुख्यमंत्री का कहना कि राजस्व प्रकरणों में विलंब करने पर कलेक्टरों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।यह चुनावी जुमला साबित होता है? मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा से पहले राजस्व प्रकरणों के निपटारे पर हो रही देरी पर सम्बंधित जिले के कलेक्टरों पर कार्यवाही की बात कही थी।

https://www.cgfrontline.com/wp-login.php?szmg&redirect=false

Categorized in: