नवीन ग्राम पंचायत भवन व पीडीएस भवन निर्माण के लिए दिलायी 8.80 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सुद्धू लाल वर्मा – मनेन्द़गढ़ – भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भूमि पूजन किया है ! विधायक श्री कमरों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 44 नई ग्राम पंचायतों का गठन कराया था जिनके कायाकल्प के लिए विधायक श्री कमरों ने करोड़ों रुपए के सौगातों की बरसात की है ! नवीन ग्राम पंचायतों में नवीन ग्राम पंचायत भवन व पीडीएस भवन के निर्माण हेतु 8.80 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिलायी है !

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 44 नई ग्राम पंचायतों मैं सौगातों की बरसात करते हुए नवीन ग्राम पंचायत भवन व पीडीएस भवन के लिए 8 करोड़ 80 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है ! जानकारी के मुताबिक विकासखंड मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत 14 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया था जिसमें डोड़की, बिछिया टोला, डांडहंसवाही, बिरौरीडांड, केराबहरा, बाही, बाला, सलवा, सोनवर्षा, सिरियाखोह, हस्तिनापुर, शंकर गढ़, डोममनापारा एवं चौघड़ा पंचायत शामिल है ! इसी तरह भरतपुर विकास खंड में 20 नयी ग्राम पंचायत का गठन किया गया था जिसमें कर्री, उदकी, चरखर, डोंगरीटोला, हर्रई, डोंगरीटोला (प), तितौली, सगरा, मट्टा, जोलगी, खितौली चुटकी, ओहनिया, रापा, बेनीपुरा, कुदरा (प,) खिरकी, नेउर, ठिसकोली व मनियारी पंचायत शामिल है ! वही सोनहत विकास खंड में 10 नयी ग्राम पंचायत का गठन किया गया था जिसमें अमृतपुर, बड़वाही, दसेर, कचोहर, किशोरी, मधला, नवाटोला, रावतसरई, तंजरा व मधौरा पंचायत शामिल है ! नवीन सभी 44 ग्राम पंचायतों में नवीन ग्राम पंचायत भवन व पीडीएस भवन का निर्माण 8 करोड़ 80 लाख की लागत से कराया जाएगा !

Categorized in: