बिश्रामपुर। हम लोगों का जयनगर गांव से बहुत पुराना संबंध है। यहां के लोगों ने आज मेरे पति के स्मृति में जो खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, उसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेलकूद से युवा वर्ग में उत्साहवर्धन होता है। उक्त बातें ग्राम पंचायत जयनगर साप्ताहिक बाजार के मैदान में रविवार से शुरू किए गए स्व.दखलु राम स्मृति जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की माता श्रीमती शुबो भगत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जयनगर स्टेट जमाने का आसपास के गांवों का मुख्य केंद्र रहा है। यहां पर मेरे पति स्व.दखलु राम भगत का निरंतर लगाव लगा रहता था, जिसका उदाहरण आज उनके स्मृति में शुरू हुए क्रिकेट स्पर्धा से देखने को मिला। शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती शुबो भगत, विशिष्ट अतिथि मुन्ना भगत, रामचन्द्र यादव, पवन अग्रवाल पोनी, सरपंच विजय सिंह, उपसरपंच अफरोज, हर्राटिकरा उपसरपंच रूपनारायण राजवाड़े, मो.मेहताब जूनियर, जुगेन्द्र सिंह, सैफुल्लाह, पूर्व बीडीसी सज्जाद, वेद प्रकाश मिश्र, नीरज सिंह, मो.मकसूद बाबू, इकबाल सोनू, विजय शर्मा मुन्नू द्वारा स्व.दखलु राम भगत के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा स्पर्धा के पहले मैच खेलने वाले जयनगर गोपालपुर व गोविंदपुर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर टीम ने 179 रन बनाए। जवाबी पारी में गोपालपुर टीम 70 रन पर आल आउट हो गई, जिससे पहला मैच गोविंदपुर टीम ने जीत लिया। स्पर्धा को सफल बनाने में मो.शमीम पलीहा, वेद प्रकाश मिश्र, मो.गौहर खान, शमी हुजैफा, इमरान ईराकी, संदीप सिंह, भगत राम, अभिषेक सिंह राजा, आशिफ रजा, अमन सिन्हा, वसीम, सचिन सिंह, उमेश गुप्ता, अंजर आलम, अनस, शामी, अदनान, आयन, झब्बू व अन्य सक्रिय हैं। पहले दिन मैच का एंपायर रिजवान, जसीम गोलू, कमेंट्री अब्दुल रहमान, स्कोरिंग शमी हुजैफा ने किया। 

Categorized in: