रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज जनपद के ग्राम पंचायत देवीगंज का एक युवक पथरी का इलाज कराने के लिए मेदिनीनगर जा रहा था इसी दौरान सड़क दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया जिसके बाद वह आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा था एवं घर में था इसकी जानकारी जब विधायक बृहस्पत सिंह को लगी तो वे तत्काल युवक के घर पहुंचे एवं उसका इलाज करवाया जाना सुनिश्चित करते हुए ₹5000रु की आर्थिक मदद भी की।     
           

 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवीगंज के सरवन सिंह पिता रघुनंदन सिंह उम्र 40 वर्ष अपने पथरी का इलाज कराने बाइक से मेदनीनगर जा रहा था इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसका पैर टूट गया जिसके बाद आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था और घर पर ही था इसकी जानकारी जनपद सदस्य सुरेंद्र टोप्पो के द्वारा जब विधायक को दी गई तो वे तत्काल युवक के घर पहुंचे एवं उसका हालचाल जाना तथा उसका इलाज कराया जाना सुनिश्चित कराया और तत्कालिक मदद के रूप में ₹5000 सरवन को दिए। इस दौरान जनपद सदस्य सुरेंद्र टोप्पो युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमृत जायसवाल मजरूल हक उपस्थित थे।

गांव वालों ने भी दिखाई सहृदयता- सरवन के इलाज के लिए गांव के लोगों  के द्वारा भी सहृदयता दिखाई गई विधायक के निर्देश के बाद आज जनपद सदस्य सुरेंद्र  एवं उनके साथियों के द्वारा सरवन को जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर राजीव तिवारी के द्वारा सरवन का इलाज किया जा रहा है।

विधायक के डॉट से युवक की आंखें हुई नम- जब विधायक को पता चला कि सरवन पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहा है तो तत्काल विधायक सरवन के घर पहुंचे सरवन को डांटते हुए बोलने लगे जब तुम इतने कष्ट में थे तो मोबाइल क्यों नहीं लगाए जब तुम मेरे लिए काम करते हो तो मैं तुम्हारे लिए काम क्यों नहीं करूंगा विधायक के इतना कहते ही सरवन की आंखें नम हो गई।

Categorized in: