0 नपा उपाध्यक्ष ने किया स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित

सूरजपुर। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने मंगलवार को यहां के सुभाष चौक स्थित प्राथमिक पाठशाला में पहुंचकर विद्यार्थियों को ठंड से बचने के लिए ऊनी स्वेटर वितरण किया। इस दौरान उन्होंने इस स्कूल से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा कि यह वही स्कूल है जहां उन्होंने कक्षा 5वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। जैसे ही वे स्कूल के क्लास रूम में प्रवेश करते है उन्हें अपने बचपन का बड़ा सुखद अनुभव होता है और सारी यादें ताजा हो जाती हैं। फिर चाहे वह शिक्षकों से जुड़े हुए विषय हो या सहपाठियों से, इस दौरान श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से मिलते जुलते हुए सब का परिचय प्राप्त किया। तथा बच्चों को अपने भविष्य को तराशने के लिए बेहतर ढंग से पढ़ने पर जोर दिया एवं समाज तथा राष्ट्र की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, देव गुप्ता तथा प्रधान पाठक श्रीमती कनकलता गोयल, शिक्षक प्रकाश सोलंकी अहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Categorized in: