0 मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन

0 पिछले एक सप्ताह से रंगमंच मैदान में कर रही थीं धरना प्रदर्शन

सूरजपुर। अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले एक सप्ताह से यहां रंगमंच मैदान में धरना प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मंगलवार को भव्य रैली निकाली और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा है।

जिले भर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यहां रंगमंच मैदान में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 14 दिसंबर से आंदोलनरत थी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्णरूप से बंद रखा गया था और आंगनबाड़ी केंद्रों से शासन की कोई भी कार्य संचालित नही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौप अपने ज्ञापन में चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक वेतन वृद्धि करने की मांग की है। इसके साथ ही वर्तमान में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पद समाप्त करते हुए सीधे मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र का पद निकाला जाए, साथ ही वर्तमान में मिनी कार्यकर्ता को मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घोषित किया जाए ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का 9 माह का एरियर्स का भुगतान अविलंब करें,पोषण ट्रैकर एप्प में काम करने के लिए इंटरनेट का राशि दे।.नई शिक्षा नीति के तहत,अनुभवी एवम योग्यता रखने वाली कार्यकर्ता सहायिकाओं को स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षका एवं सहायक प्री प्राइमरी शिक्षिका पद पर पदोन्नति दे।रिक्त पर्यवेक्षक पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता और अनुभव के आधार पर शतप्रतिशत पदोन्नति करें।आंगनबाड़ी में कार्यरत कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को जीवन निर्वाह भत्ता, सेवा निवृत्त पेंशन,चिकित्सा सुविधा एवम उनके बच्चों के लिए शिक्षा नीति लागू किये जाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि सरकार के कार्यकाल को 4 वर्ष पूरे हो गए है परंतु उ होने हमारी सुध नही ली है। हम मुख्यमंत्री से कहना चाहेंगे कि वो अपने वादों को पूर्ण करें।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में जिलाध्यक्ष श्यामपति देवांगन, जिलामंत्री चंदा राजवाड़े, और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन मति केराम ,शशिकला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Categorized in: