अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। सोमवार को सुबह 11 बजे कुसमी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सह शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम ने हरी झंडी दिखाकर कर किया।

वार्षिक उत्सव के अवसर पर खेल-खुद प्रतियोगिता के शुभारम्भ में पहुँचे जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने बच्चों से कहा कि आप मेहनत कीजिए अच्छा परिणाम लाइए. हम हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे. शिक्षा के साथ साथ खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग माना गया है। हम सब जानते है कि खेल-कूद जीवन का आवश्यक अंग है, यह शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय में खेलों पर पर्याप्त महत्व दिया जाता है। विद्यालय में एक नियत समय पर होने वाली खेल-कूद प्रतियोगिता को वार्षिक खेल के नाम से जाना जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ अनेक विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा छिपी होती है. विद्यालय का कार्य खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उनको उभारना भी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित, युकां पदाधिकारी पूर्णिमा सेमरिया ने भी बच्चों को उत्साहित करते हुवें सम्बोधित किया.

प्राचार्य मुकेश यादव ने बताया की कुसमी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद में संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है और इस खेल को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं. वार्षिक खेलों का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार आरंभ कर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी कक्षाओं के बालक-बालिकाओं का एथेलेटिकस की प्रतियोगिताएं होती है. इनमे दौड़, बाधा दौड़, गणितीय दौड़, जलेबी दौड़ आदि की प्रतियोगिताएं होती है। फिर खो-खो, कबड्डी, बैटमिंटन, गली क्रिकेट, त्रिटंगी दौड़, चम्मच रेस, बलून रेस आदि की प्रतियोगिता कराई जा रहीं हैं। विद्यालय के मैदान में शिक्षकगण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें। वही कक्षा-अध्यापक अपनी-अपनी कक्षा के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। खिलाडियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है. खेल लगातार 4 दिनों तक चलेगी जिसमें अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराई जाएगी.

इस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभराम्भ में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र यादव, सरपंच हरिन्द्र नाथ पैकरा, पार्षद छत्रपति प्रजापति, विधान सभा महासचिव वेदांत तिवारी, मुजस्सम अली, सोनू अली, नितीश तिर्की, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश यादव सहित शिक्षक, अविनाश मिश्र, सुप्रिया हालदार,निशा गजेन्द्र, विनोद यादव,आकांक्षा तिवारी, सुमन दीप तिग्गा, एलिस तिग्गा,हेमन्त सिंह, निखत परवीन,हेमन्त सिंह,प्रियंका तिग्गा,जोहरा फातिमा व समस्त स्टॉप उपस्थित थें।

अच्छी शिक्षा मिलने से गरीब व मध्यम वर्ग के लोग खुश – हरीश मिश्रा 

छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइनसे वार्तालाप के दौरान हरीश मिश्रा ने कहा हैं की पहले अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता था. हमारे राज्य के किसान, मजदूर अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाने का सोच भी नहीं पाते थे. उनकी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की. निःशुल्क शिक्षा मिलने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं। परिजनों को संदेश देते हुवें अवगत कराया की राज्य शासन द्वारा संचालित आत्मानंद स्कूल से गरीब लोगों को फीस चुकाने की चिंता से मुक्ति मिल गई है। साथ ही बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल रही है। अब बचत होने वाले पैसों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जमा करके रखें।

Categorized in: