सूरजपुर। मामूली बात पर एक कलियुगी पुत्र ने डंडे से प्रहार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। घटना जिला मुख्यालय से लगे औद्योगिक क्षेत्र नयनपुर में रविवार की शाम को हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में मदहोश आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। घटना के संदर्भ में जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नायनपुर स्कूल के समीप रहने वाला 23 वर्षीय गणेश सिंह रविवार की शाम को शराब के नशे में मदहोश होकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी को घर में ना पाकर उसने अपनी मां 45 वर्षीय फुलेश्वरी सिंह से अपनी पत्नी के संबंध में जानकारी मांगी। जिस पर फुलेश्वरी ने कोई जवाब नहीं दिया । जिससे नाराज युवक ने पास में रखे डंडे से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। डंडे के प्रहार से महिला खून से लथपथ होकर वही गिर गई और मौके पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए । घटना के वक्त फुलेश्वरी घर पर अकेली थी। घर के सदस्य काम से गांव में ही कहीं गए हुए थे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल में मौजूद आरोपी पुत्र को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी नशे में है नशा उतारने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी की हत्या की और कोई वजह तो नहीं है। महिला की हत्या से गांव में शोक का वातावरण निर्मित है।

Categorized in: