गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। रिक्शा चालक के द्वारा बीड़ी देने से मना करने पर उसके सिर पर रॉड से हमला करने व एक अन्य मामले में 4-5 युवकों के द्वारा मजदूर के जेब में कुछ नहीं मिलने पर उसकी पिटाई व चाकू से पेट में 3-4 बार हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को गंभीर स्थिति में रिफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा का काया राम 55 वर्ष अंबिकापुर में रिक्शा चलाता है। आठ दिसंबर की सुबह वह अंबिकापुर और पूरी रात घर नहीं लौटा। स्वजन भी उसके नहीं आने से परेशान थे। नौ दिसंबर की सुबह पांच बजे वह लहूलुहान हाल में घर पहुंच कर बेहोश हो गया। डॉयल 112 को स्वजनों ने सूचना दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और घायल काया राम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए, यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद होश में आने पर स्वजन मामले की जानकारी कोतवाली थाने में दिए। पुलिस पीडि़त का बयान दर्ज की तो पता चला कि काया राम घटना दिवस बौरीपारा में शराब पीने गया था। वहीं एक व्यक्ति उससे बार-बार बीड़ी मांग रहा था। नहीं देने पर विवाद करते हुए रॉड से सिर में हमला कर दिया। दूसरे मामले में बदमाशों ने आठ दिसंबर की रात को लूटपाट की नीयत से एक मजदूर पर चाकू व ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रामचन्द्र सिंह 23 वर्ष चांदनी बिहारपुर का रहने वाला है। वह अंबिकापुर में महामाया मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। आठ दिसंबर की रात वह मजदूरी कर वापस किराए के मकान मेंलौट रहा था, इसी बीच घर से कुछ दूर पटवारी कार्यालय के पास 4-5 युवकों ने उसे रोका और इतनी रात को कहां घूम रहे हो कहते हुए जेब की तलाशी ली। जेब में कुछ नहीं मिलने पर मारपीट करते हुए पेट में तीन-चार बार चाकू से हमला कर दिया।

Categorized in: