रामानुजगंज। ओमकार सेवा समिति के तत्वधान व जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में चल रहे हैं क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पार्षद हरविंदर सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा की उपस्थिति रही। तीसरे दिन अतिथि के रूप में सामाजिक चिंतक बजरंग मुनि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुभाष जायसवाल सम्मिलित हुए। दूसरे दिन का पहला मैच हॉस्टल छात्रों एवं गडग़ोड़ी के मध्य खेला गया, जिसमें गडग़ोडी 3-1 से विजयी रही। दूसरा मैच महावीरगंज एवं चंद्रनगर के बीच खेला गया, जिसमें चंद्रनगर 1-0 से विजयी रही।


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने आयोजन की सराहना करते हुए मुख्य आयोजनकर्ता  जिला पंचायत सभापति राजेश यादव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने कहा कि उनका फुटबॉल के प्रति शुरू से गहरा लगाव रहा है। क्षेत्र में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे हैं। समय-समय पर फुटबॉल खिलाडिय़ों को उनके द्वारा खेल सामग्री प्रदान की गई। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है।

Categorized in: