अंबिकापुर। शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक मार्ग में दिन-दहाड़े एक लड़की को दुकान से बाहर बुलाकर कुछ लड़कियों के द्वारा बाल पकड़कर जमकर मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुकान से बाहर बुलाकर एक लड़की को बुलाने के बाद लड़कियां उसे पटककर मार रही हैं। बताया जा रहा है कि देवीगंज रोड में एक दुकान में काम करने वाली एक लड़की अपनी कुछ सहेलियों के साथ अंबिकापुर में ही किराए के मकान में रहती थी, उनके बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद मामला खत्म नहीं हुआ। डॉन बन कर पहुंची लड़कियों ने दुकान में मौजूद लड़की को बाहर बुलाया, वह कुछ समझ पाती इसके पहले वे बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगीं। ये लड़कियां चिरमिरी की बताई जा रही हैं।

Categorized in: